Select Language

Search Here

कम्प्यूटर स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने का आसान तरीका (How to Take Computer Screenshot easily)

कई बार कंप्यूटर की स्क्रीन पर उपलब्ध प्रोग्राम या पिक्चर का आपको स्क्रीन शॉट लेना होता है। कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट लेने का तरीका एकदम आसान है। आप अपने कंप्यूटर की स्क्रीन के कुछ हिस्से या फिर पूरी स्क्रीन का स्क्रीन शॉट ले सकते है। ये एक आसान सी प्रक्रिया है लेकिन फिर भी बहुत से कंप्यूटर यूजर इसके लिए अनेक प्रकार के सॉफ्टवेयर का प्रयोग करते है। जबकि इसके लिए किसी अतरिक्त सॉफ्टवेयर की कोई आवश्यकता नहीं होती है। आप कुछ आसान से तरीको का प्रयोग करके अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन का स्क्रीन कैप्चर कर सकते है। इसके लिए कम्प्यूटर में दो तरीके अवेलेबल है। 
1 . आप अपने कीबोर्ड पर Print Screen का बटन को खोजिये और आपको जिस स्क्रीन को कैप्चर करना है। उस स्क्रीन को खोलकर Print Screen Button को दबाये। अब MS Paint या MS Word में Ctrl+V के द्वारा उसे paste करते है।  इस तरह आप अपने कंप्यूटर की स्क्रीन का फुल स्क्रीन शोट ले सकते है। 
2 . उपरोक्त तरीके के अलावा एक और तरीका है जिसके द्वारा आप कंप्यूटर स्क्रीन का शॉट ले सकते है। ये तरीका Window 7, 8 और 10 में काम करता है। इसके लिए एक खास snipping tool इन windows में उपलब्ध है।  इस तरीके के द्वारा स्क्रीनशॉट बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको विण्डो के स्टार्ट बटन पर क्लिक करना है।  फिर snipping tool को सर्च करना है। या फिर Run में जाकर सीधे snippinh tool टाइप  करना है। इसके बाद कम्प्यूटर स्क्रीन के जिस भाग को कैप्चर करना है। वह माउस से उस एरिया को सेलेक्ट करना है। इस प्रकार आप कम्प्यूटर की स्क्रीन को कैप्चर कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment

Menu Bar

Website Visiters

Join Knowledge Word Community

Get Knowledge Word On Mobile

Get Knowledge Word On Mobile
Scan This Code By Your Mobile and Get Letest Notifications of Knowledge Word